Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holiday News: पंजाब में अदालतों के लिए बड़ी घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे कोर्ट, जानें कब होगी सुनवाई

June 1, 2025

Holiday News: पंजाब में अदालतों के लिए बड़ी घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे कोर्ट, जानें कब होगी सुनवाई

Big Announcement for Punjab Courts: पंजाब डेस्क: राज्य में गर्मियों के चलते अदालतों के लिए खास खबर सामने आई है। जिसके तहत सेशन सत्र व निचली अदालतें बंद रहेंगी। बता दें कि,1 जून से 30 जून तक अधिकांश अदालतों में नियमित सुनवाई नहीं होगी। हालांकि, आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

-क्या रहेगा बंद, क्या रहेगा जारी

जिला बार संघ के सदस्य एडवोकेट नितिन कपिला ने जानकारी दी कि 1 जून से 30 जून तक सभी सिविल मामलों की नियमित सुनवाई बंद रहेगी। वहीं, फौजदारी मामलों की सुनवाई 13 जून तक जारी रहेगी। लेकिन 16 जून से लेकर 30 जून तक फौजदारी मामलों की सुनवाई भी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

-जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष ड्यूटी

छुट्टियों के दौरान भी जनता की जरूरी कानूनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री हरप्रीत कौर रंधावा ने विशेष ड्यूटी जजों की नियुक्ति की है। ये जज छुट्टियों के दौरान अदालतों में उपस्थित रहेंगे और जरूरी याचिकाएं जैसे कि जमानत, स्टे ऑर्डर, रिमांड और अर्जेंट मामलों की सुनवाई करेंगे।

-जारी की गई है विस्तृत लिस्ट

न्यायिक प्रशासन द्वारा एक विस्तृत ड्यूटी चार्ट जारी किया गया है जिसमें दिनांक अनुसार यह निर्धारित किया गया है कि कौन-से न्यायाधीश किस दिन ड्यूटी पर रहेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भी किसी भी जरूरी मामले में लोगों को परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें