Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025: Qualifier-2 में PBKS vs MI का टकराव आज, जानिए Narendra Modi Stadium की पिच और मौसम का हाल

June 1, 2025

IPL 2025: Qualifier-2 में PBKS vs MI का टकराव आज, जानिए Narendra Modi Stadium की पिच और मौसम का हाल

PBKS vs MI : आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और टूर्नामेंट में अब केवल क्वालीफायर-2 और फाइनल दो मुकाबले बचे हैं। बता दें दोनों ही मुकाबले अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। आज यानी 01 जून को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी।

इस अहम मुकाबले से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा और क्या मौसम मैच के रोमांच में कोई खलल डाल सकता है। आइए जानते हैं पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा अपडेट।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं और आउटफील्ड तेज होने के कारण बल्लेबाजों को अपने शॉट्स खेलने में आसानी होती है।

हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा और पिच पुरानी होगी, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। इस पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलता है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाती है।

आईपीएल 2025 के आंकड़े बताते हैं कि इस सीजन यहां हुए 7 में से 6 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े

कुल मैच खेले गए: 42
पहले बल्लेबाजी में जीत: 21
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत: 21
टॉस जीतकर जीतने वाली टीमें: 19
टॉस हारकर जीतने वाली टीमें: 23
सबसे बड़ा स्कोर: 243/5 – पंजाब किंग्स (आईपीएल 2025)
सबसे कम स्कोर: 89 ऑलआउट – गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

इन आंकड़ों से यह जाहिर होता है कि भले ही पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो, लेकिन टॉस जीतना यहां मैच जीतने की गारंटी नहीं है।

अहमदाबाद मौसम रिपोर्ट

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में 01 जून को मौसम साफ रहने वाला है।

मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
शुरुआती तापमान: लगभग 35 डिग्री सेल्सियस
मैच के अंत तक तापमान: करीब 31 डिग्री सेल्सियस
ह्यूमिडिटी: 48% से 56%
बारिश की संभावना: नहीं के बराबर

इसका मतलब है कि मैच के दौरान मौसम बिलकुल साफ रहेगा और पूरे 40 ओवर का रोमांचक खेल देखने को मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें