
अमृतसर: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंक विरोधी कार्रवाई में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े जबरन वसूली मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि, इस ऑपरेशन के तहत दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जो कथित रूप से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे नेटवर्क के हिस्से थे। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर दी है।
In a significant breakthrough against #Pakistan‘s ISI-backed terror networks, Amritsar Commissionerate Police have successfully dismantled a terror and extortion module linked to Babbar Khalsa International (BKI) operative Jeevan Fauji. Two of his associates — Karajpreet Singh,… pic.twitter.com/Q770ojJzXg
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 1, 2025
-आतंकी संगठन के 2 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट की विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तरनतारन के वेरोवाल निवासी करजप्रीत सिंह और गोइंदवाल साहिब के गुरलाल सिंह उर्फ हरमन के रूप में हुई है। जो बीकेआई के सक्रिय सदस्य जीवन फौजी के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो फिलहाल पंजाब के सीमावर्ती जिलों में आतंक फैलाने और धन उगाही के लिए कुख्यात है।
-डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक
प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि जीवन फौजी ने कनाडा में रह रहे एक व्यक्ति के रिश्तेदार से फिरौती वसूलने के इरादे से अमृतसर की एक फर्नीचर दुकान पर हमला करवाया था। इसके लिए आरोपियों को .30 बोर की पिस्तौल दी गई थी और उन्हें दुकान पर फायरिंग करने का आदेश मिला था।
गिरफ्तारी के बाद, पुलिस टीम गुरलाल सिंह को अपराध में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए घटनास्थल पर लेकर गई। इस दौरान गुरलाल ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोली चलाने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ में गुरलाल के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-पंजाब पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिबद्धता
इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुट गई है।
पंजाब पुलिस ने बयान जारी कर कहा है, “हम राज्य में किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”
ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह
मेष: दिन शुभ रहेगा...