Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video : एक बार फिर दिखेगा मौत का तांडव, Squid Game के तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज

June 2, 2025

Video : एक बार फिर दिखेगा मौत का तांडव, Squid Game के तीसरे और आखिरी सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज

कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ को दुनियाभर में जबरदस्त प्यार मिला है। इसके पहले दो सीजन बहुत हिट रहे और अब इसका तीसरा और आखिरी सीजन भी सामने आने वाला है। रविवार को नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया। इस ट्रेलर को देखकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ट्रेलर में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन और इमोशनल मोमेंट्स दिखाए गए हैं। आइए जातने है इस खबर को विस्तार से…

पहले से ज्यादा गुस्से में नजर आया ये किरदार

दरअसल, सीरीज के मेन कैरेक्टर सेओंग गी-हुन, जिसे हम खिलाड़ी 456 के नाम से जानते हैं, इस सीजन में बहुत गुस्से में दिखाई देता है। वह अब भी अपने दोस्त जंग बे की मौत को भूल नहीं पाया है। ट्रेलर में वह गार्ड्स से भिड़ता नजर आता है और उनसे पूछता है कि उन्होंने उसे मारा क्यों नहीं। गी-हुन की आंखों में गुस्सा, दर्द और बदले की आग साफ नजर आती है। ऐसा लगता है कि इस बार वह सिर्फ सर्वाइव करने नहीं, बल्कि पूरा गेम बदलने के इरादे से वापस लौटा है।

फ्रंट मैन के साथ होगी जोरदार टक्कर

इस बार की कहानी में एक नया और रहस्यमय फ्रंट मैन दिखाई देता है, जिससे गी-हुन की सीधी टक्कर होती है। ट्रेलर में उनके बीच जबरदस्त लड़ाई और तनाव दिखाया गया है। यह साफ हो गया है कि इस बार का मुकाबला पहले से ज्यादा खतरनाक और दिलचस्प होने वाला है। गेम के नियम क्या होंगे, कौन जीतेगा और कौन मरेगा – इन सभी सवालों के जवाब अब तीसरे सीजन में मिलेंगे।

27 जून को आएगा आखिरी सीजन, नेटफ्लिक्स पर होगा स्ट्रीम

अगर आप भी इस सीरीज के फैन हैं, तो आपको 27 जून का बेसब्री से इंतजार करना चाहिए। इस दिन ‘स्क्विड गेम’ का तीसरा और आखिरी सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस सीजन का निर्देशन, लेखन और निर्माण ह्वांग डोंग-ह्युक ने किया है, जो पहले दो सीजन भी बना चुके हैं। उन्होंने कहानी को एक शानदार मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा।

इस बार की स्टार कास्ट और नए चेहरे

तीसरे सीजन में कई पुराने किरदारों की वापसी हो रही है, जिनमें ली जुंग-जे यानी गी-हुन सबसे अहम हैं। इनके अलावा कुछ नए कलाकार भी इस सीजन का हिस्सा बन रहे हैं। सीजन 3 में यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, वाई हा-जुन, पार्क ग्यू-यंग, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, कांग ए-सिम, जो यूरी, ली डेविड और रोह जे-वोन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कोई कह रहा है कि अब और इंतजार नहीं हो रहा, तो कोई इस सीरीज को दुनिया की सबसे शानदार वेब सीरीज बता रहा है। हर तरफ इस सीजन की चर्चा हो रही है और लोग बेसब्री से 27 जून का इंतजार कर रहे हैं।

आखिरी सीजन से बंधी हैं बड़ी उम्मीदें

‘स्क्विड गेम’ का तीसरा और आखिरी सीजन सिर्फ एक कहानी का अंत नहीं होगा, बल्कि यह एक ऐसे सफर का निष्कर्ष होगा जिसने करोड़ों लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा। इस सीजन में भावनाएं, थ्रिल, सस्पेंस और एक्शन – सब कुछ भरपूर देखने को मिलेगा। दर्शकों की उम्मीदें इस बार बहुत ऊंची हैं और ट्रेलर देखकर लगता है कि मेकर्स ने भी उन्हें निराश नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें