नई दिल्ली: Elon Musk के X प्लेटफॉर्म ने एक नया मैसेजिंग फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम XChat रखा गया है। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स को एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन, ऑटो डिलीट होने वाले मैसेज और फाइल सेंड करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, यह फीचर अभी बीटा वर्जन में है और कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
Bitcoin-Style Encryption का इस्तेमाल
Elon Musk ने रविवार को X पर पोस्ट करके बताया कि XChat में Bitcoin-स्टाइल इनक्रिप्शन का इस्तेमाल किया गया है। इसका मतलब है कि यूजर्स का डेटा बेहद सुरक्षित रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि XChat को एक नया आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इसके जरिए यूजर्स ऑडियो और वीडियो कॉल्स भी कर सकेंगे, और इसके लिए किसी भी मोबाइल नंबर को लिंक करने की जरूरत नहीं होगी।
XChat अभी टेस्टिंग फेज में
टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, XChat फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और कुछ चुनिंदा यूजर्स पर इसकी टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि, X प्लेटफॉर्म ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह फीचर आम यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा। X प्लेटफॉर्म ने इनक्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस की शुरुआत 2023 में की थी, लेकिन तब यह फीचर सिर्फ सीमित लोगों के लिए था।
WhatsApp से सीधा मुकाबला
XChat में ऐसे सभी फीचर्स दिए गए हैं, जो WhatsApp में मिलते हैं, जैसे कि चैट्स, फाइल भेजना, और ऑडियो-वीडियो कॉल्स। लेकिन WhatsApp के मुकाबले एक फर्क है, क्योंकि WhatsApp में आपको मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होता है, जबकि XChat में इस ऑप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
End-to-End Encryption का मतलब क्या है?
End-to-End Encryption एक सुरक्षा सिस्टम है, जो आपके मैसेज को सेंडर से रिसीवर तक पूरी तरह सुरक्षित रखता है। इसका मतलब है कि आपका मैसेज भेजने से लेकर रिसीवर तक पहुंचने तक कोई भी तीसरी पार्टी उस मैसेज को नहीं देख सकती या उसे डिकोड नहीं कर सकती। यह सुरक्षा WhatsApp, Signal, और Telegram जैसे ऐप्स में भी दी जाती है।
बताते चलें कि, Elon Musk का X प्लेटफॉर्म XChat फीचर के जरिए मैसेजिंग की दुनिया में एक नया कदम बढ़ा रहा है। अगर यह फीचर आम लोगों के लिए जल्दी उपलब्ध हो जाता है, तो यह WhatsApp जैसी लोकप्रिय ऐप्स के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...