Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने अमेरिका के आरोप का विरोध किया

June 2, 2025

चीन ने अमेरिका के आरोप का विरोध किया

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 2 जून को अमेरिका के संबंधित कथन को लेकर संवाददाता के सवाल का जवाब दिया। संवाददाता ने पूछा कि हाल में अमेरिका ने बार बार कहा कि चीन ने जिनेवा आर्थिक और व्यापार वार्ता में मिली सहमति का उल्लंघन किया। इस पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की क्या टिप्पणी है? इसकी चर्चा में प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने संबंधित स्थिति पर ध्यान दिया है। 12 मई को चीन और अमेरिका ने जिनेवा आर्थिक और व्यापार वार्ता का संयुक्त वक्तव्य जारी किया। उसके बाद चीन ने संयुक्त वक्तव्य में सहमति के अनुसार अमेरिका के “पारस्परिक टैरिफ” के खिलाफ संबंधित टैरिफ और गैर-टैरिफ उपाय रद्द किया या निलंबित किया। चीन ने जिम्मेदार रवैये से जिनेवा आर्थिक और व्यापार वार्ता में बनी सहमति को गंभीरता से लिया, इसका सख्ती से कार्यान्वयन किया और सक्रिय रूप से इसकी रक्षा की।

वहीं, अमेरिका ने वार्ता के बाद चीन के विरुद्ध कई नए भेदभावपूर्ण प्रतिबंधात्मक उपाय लागू किए। अमेरिका ने एआई चिप्स के निर्यात पर नियंत्रण दिशानिर्देश जारी किया, चीन को चिप डिजाइन सॉफ्टवेयर (ईडीए) बेचना बंद किया और चीनी छात्रों के वीज़ा रद्द किए। उक्त कार्रवाई जिनेवा आर्थिक और व्यापार वार्ता में बनी सहमति का गंभीर उल्लंघन है। इससे चीन के उचित अधिकारों पर नुकसान पहुंचा।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने एकतरफा तौर पर नए आर्थिक और व्यापारिक टकराव को भड़काया, लेकिन चीन पर आरोप लगाया। यह तथ्यों के बिल्कुल विपरीत है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें:  Punjab Weather: पंजाब में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट जारी, 22 ज़िलों में बारिश-ओले और तेज़ तूफ़ान की दी चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें