Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लूटी गई 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री की बरामद

June 3, 2025

सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लूटी गई 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री की बरामद

भुवनेश्वर: सुरक्षा बलों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में माओवादियों द्वारा लूटी गई 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री सोमवार को बरामद कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड के विशिष्ट ‘जगुआर’ बल और सुंदरगढ़ के जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के सुरक्षा कर्मियों ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर एक संयुक्त अभियान के दौरान 2.5 टन से अधिक विस्फोटक बरामद किया जिसे 27 मई को सुंदरगढ़ जिले के के. बलांग इलाके से माओवादियों ने लूट लिया था। अभियान में शामिल अधिकारी ने कहा, कुछ विस्फोटकों को जमीन के नीचे दबा दिया गया था, जबकि कुछ अन्य चट्टानों के नीचे छुपाए गए हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि माओवादियों द्वारा विस्फोटक लूटे जाने के एक दिन बाद 28 मई से तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने विस्फोटक उस समय लूट लिया था जब उसे पत्थर की खदान ले जाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें : 28 मार्च को बंगाल जाएंगे अमित शाह, TMC सरकार के खिलाफ BJP जारी करेगी चार्जशीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें