Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी से पहले 34 बच्चों की मां बन चुकी है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिल्मों से दूर, लेकिन फैंस के दिलों में आज भी करती है राज

June 3, 2025

शादी से पहले 34 बच्चों की मां बन चुकी है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिल्मों से दूर, लेकिन फैंस के दिलों में आज भी करती है राज

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक, कई सितारे अपनी अभिनय कला और चार्म के जरिए लोगों का दिल जीत चुके हैं। भले ही आज वो फिल्मों से दूर हो गए हों, लेकिन उनके चाहने वालों की फेहरिस्त कभी कम नहीं होती। ऐसी ही एक खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं प्रीति जिंटा। उन्होंने भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना ली हो, लेकिन उनका क्रेज आज भी लोगों के बीच बना हुआ है। उनकी स्माइल, एनर्जी और दमदार एक्टिंग आज भी याद की जाती है।  इन दिनों वो अपनी IPL टीम पंजाब किंग्स की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

दिल सेसे करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1998 में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘दिल से’ से की थी। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन उनकी एक्टिंग ने सबका ध्यान खींचा। इसके बाद फिल्म ‘क्या कहना’ में वो लीड रोल में नजर आईं और लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली।

फिल्मों से दूरी, लेकिन जुड़ी रहीं समाजसेवा से

साल 2009 में जब प्रीति अपना 34वां जन्मदिन मना रही थीं, तब उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने ऋषिकेश के 34 अनाथ लड़कियों को गोद लिया और कहा कि वो उनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगी। साथ ही हर साल दो बार उनसे मिलने ऋषिकेश जाएंगी। उन्होंने इस अनुभव को “जिंदगी का सबसे खास फैसला” बताया था।

शादी और सरोगेसी के जरिए बनीं माँ

प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकन बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की थी। फिर साल 2021 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों – जय और जिया की मां बनी हैं।

IPL 2025 में पंजाब किंग्स का जलवा

फिलहाल प्रीति जिंटा IPL 2025 में अपनी टीम पंजाब किंग्स की वजह से चर्चा में हैं। उनकी टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। टीम के कैप्टन इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर हैं। प्रीति की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है, और वो हर मैच में खिलाड़ियों को सपोर्ट करती नजर आई हैं।

एक्टिंग से लेकर समाजसेवा और क्रिकेट तक…

प्रीति जिंटा ने न सिर्फ अपनी फिल्मों से, बल्कि समाजसेवा, परिवार और खेल जगत से भी खुद को एक सशक्त और प्रेरणादायक महिला के रूप में साबित किया है। उनकी ज़िंदगी की कहानी हमें सिखाती है कि असली स्टारडम सिर्फ परदे पर नहीं, इंसानियत और ज़िम्मेदारी में भी होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें