Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

South Korea में सिलाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक महिला की हुई मौत

June 3, 2025

South Korea में सिलाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक महिला की हुई मौत

इंटरनेशनल डेस्क: दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के एक व्यस्त इलाके में स्थित सिलाई फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई है।

-पांच मंजिला इमारत में हुआ हादसा

यह हादसा शहर की एक पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर हुआ, जहां फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। सुबह करीब 9:35 बजे (स्थानीय समयानुसार) अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में फैक्ट्री का एक हिस्सा आ गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

-मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

दमकल विभाग की 15 गाड़ियां और 55 अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक महिला को बचाया नहीं जा सका।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग लगने के समय फैक्ट्री में सीमित संख्या में कर्मचारी मौजूद थे, जिससे और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना ने फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन उपायों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

-फैक्ट्री में सुरक्षा प्रबंधों की होगी जांच

अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने की वजह और फैक्ट्री में सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति की गहन जांच की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर उद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा उपायों की अहमियत को उजागर कर दिया है।

ये भी पढ़ें : 28 मार्च को बंगाल जाएंगे अमित शाह, TMC सरकार के खिलाफ BJP जारी करेगी चार्जशीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें