Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 : वो 5 खिलाड़ी, जो पलट सकते हैं फाइनल मैच का पासा

June 3, 2025

IPL 2025 : वो 5 खिलाड़ी, जो पलट सकते हैं फाइनल मैच का पासा

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें 3 जून को अहमदाबाद में आईपीएल-2025 का फाइनल खेलेंगी। दोनों ही टीमें अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेंगी।आइए, उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो इस फाइनल मुकाबले को किसी भी समय पलटने का माद्दा रखते हैं।

1. विराट कोहली: आरसीबी के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली इतिहास में दबाव भरे मैच में स्कोर करते नजर आए हैं, चाहे टी20 वल्र्ड कप-2024 का फाइनल ही क्यों ना हो। कोहली इस सीजन अब तक 14 मुकाबलों मे 55.82 की औसत के साथ कुल 614 रन बना चुके हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं।

2. श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स के कप्तान इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने क्वालीफायर-2 में नाबाद 87 रन की पारी खेली है। अय्यर इस सीजन 16 मुकाबलों में 6 अर्धशतक के साथ 54.82 की औसत के साथ कुल 603 रन जड़ चुके हैं।

3. अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स के लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह इस सीजन 16 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें 8.79 की इकॉनमी के साथ 18 विकेट अपने नाम किए हैं।

4. जितेश शर्मा: आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भले ही 14 मुकाबलों में 237 रन बनाए, लेकिन लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 33 बॉल में 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 85 रन की पारी खेली है।

5. जोश हेजलवुड: आरसीबी का ये गेंदबाज इस सीजन 11 मुकाबलों में 8.30 की इकॉनमी के साथ 21 शिकार कर चुका है। वह इस वक्त टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। क्वालीफायर-1 में हेजलवुड ने पंजाब के खिलाफ तीन विकेट लिए थे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं –

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंडय़ा, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिम सीफर्ट।

पंजाब किंग्स: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्ला उमरजई, आरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन।

ये भी पढ़ें : 28 मार्च को बंगाल जाएंगे अमित शाह, TMC सरकार के खिलाफ BJP जारी करेगी चार्जशीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें