Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 2 युवकों को मारी टक्कर,1 की मौत, दूसरा घायल

June 3, 2025

भिवानी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 2 युवकों को मारी टक्कर,1 की मौत, दूसरा घायल

हरियणा डेस्क: भिवानी जिले में शनिवार को तोशाम बाईपास पर डाबर नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक परिवार की उम्मीदों को हमेशा के लिए तोड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने दो किशोरों को कुचल दिया, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे का शिकार हुए दोनों युवक कबाड़ बेचकर घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान बावड़ी गेट निवासी 17 वर्षीय चंद्रमुखी के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक 13 वर्षीय सन्नी बताया गया है, जो अब जिला अस्पताल में ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

-परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने हादसे को मात्र एक दुर्घटना मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि ट्रक ड्राइवर ने चंद्रमुखी को पहले टक्कर मारी और फिर जानबूझकर ट्रक को बैक कर दो बार उसके सिर के ऊपर से गुजारा। यह आरोप घटना को एक सामान्य लापरवाही नहीं बल्कि संभवतः जानलेवा इरादे की ओर इंगित करता है।

-पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार

जांच अधिकारी निकेश कुमार के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : 28 मार्च को बंगाल जाएंगे अमित शाह, TMC सरकार के खिलाफ BJP जारी करेगी चार्जशीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें