Uttar Pradesh Accident : जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के पास बारात ले जा रही वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।
1 युवक की हुई मौत, अन्य 9 लोग घायल
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घायलों में दो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात नसरुद्दीन नामक व्यक्ति की बारात से 10 लोगों को लेकर एक वैन लौट रही थी, तभी जैदपुर-हरख मार्ग पर चंदौली गांव के पास वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई।
ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां निजामुद्दीन (35) को मृत घोषित कर दिया गया। जैदपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : 28 मार्च को बंगाल जाएंगे अमित शाह, TMC सरकार के खिलाफ BJP जारी करेगी चार्जशीट
मेष: दिन शुभ रहेगा...