Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar Double Murder Case: बेटी के लव अफेयर से नाराज था पिता, तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट

June 4, 2025

Amritsar Double Murder Case: बेटी के लव अफेयर से नाराज था पिता, तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट

Amritsar Double Murder Case: पंजाब डेस्क: अमृतसर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की धारदार हथियार से दर्दनाक हत्या कर दी। पहले आरोपी पिता ने दोनों को बिजली के झटके दिए गए। अधमरा होने के बाद धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान जोबनदीप सिंह (24) और सुखप्रीत कौर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। आरोपी पिता ने कहा है कि उसने दोनों की हत्या इसलिए की क्योंकि उसकी बेटी के जोबनदीप सिंह से संबंध थे।

-लड़की के परिवारवाले इस रिश्ते के विरोध में थे

लड़की के परिवारवाले इस रिश्ते के विरोध में थे। जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। जोबनप्रीत सिंह और सुखप्रीत कौर रविवार को दोनों घर से भाग गए। गुरदयाल और उसके परिवार वाले दोनों की तलाश कर रहे थे। सोमवार को दोनों शादी करने के लिए कोर्ट गए। वहां भीड़ में एक रिश्तेदार ने उन्हें देख लिया और सुखप्रीत के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी।

सुखप्रीत के परिवार वालों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनकी शादी करवा देंगे। भरोसा मिलने के बाद दोनों घर लौट आए। घर में घुसते ही गुरदयाल सिंह ने दोनों को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि घर में घुसते ही गुरदयाल सिंह ने दोनों को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। गुरदयाल ने पहले उन्हें बिजली के झटके दिए और फिर धारदार हथियार से काट डाला।

-पुलिस ने की कार्रवाई

घटना को अंजाम देने के बाद पिता ने पास के ठाणे में जाकर सरेन्डर कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें