यमुनानगर : विधवा महिला को मकान दिलाने का झांसा देकर 44 लाख रुपए ठग लिए गए। आरोप भारत सेवक नगर निवासी देवेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार व रिषिपाल कांबोज पर लगा है। इन आरोपियों ने साजिश के तहत उसे मकान दिलवाने का झांसा दिया। आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो वह गालियां देने लगे। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में नीतू रानी ने बताया कि उसके पति का कुछ समय पहले उनका देहांत हो गया। उनके निधन पर सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया था। अब एक प्लाट खरीदना था। इसके लिए रिश्तेदार रिषिपाल कांबोज ने प्रापर्टी डीलर प्रदीप कुमार उर्फ दीपक से मिलवाया। आरोपित ने शिवपुरी कालोनी मांडखेड़ी की टपरिया में 200 वर्ग गज का मकान दिखाया।
आरोपित ने आश्वस्त किया कि यह प्लाट पूरी तरह से साफ है। इस पर कोई भी विवाद नहीं है। आरोपितों ने साजिश के तहत प्लाट के असली मालिक से नहीं मिलवाया। उनकी बातों में आकर दो लाख रुपये दे दिए। बाद में आरोपित प्रदीप कहने लगा कि प्लाट मालिक देवेंद्र तिवारी इस मकान को किसी और बेच रहा है। उसे तुरंत दस लाख रुपये देने होंगे। आरोपित प्रदीप व रिषिपाल कांबोज घर आकर यह रुपये लेकर गए। इस तरह से आरोपितों ने अलग-अलग कर 44 लाख रुपये ले लिए। मकान की रजिस्ट्री कराई। जब उसका इंतकाल कराने लगे तो पता लगा कि इस मकान पर लोन खड़ा है।
जब इस मकान की जमाबंदी निकलवाई तो जानकारी मिली कि इस मकान पर 21 लाख रुपये का लोन है। यह मकान भी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कापोर्रेशन लिमिटेड के पास रहन है। इस बारे में आरोपितों से बात की तो वह टाल मटोल करने लगे। उनसे रुपये वापस मांगे तो वह गालियां देने लगे। आरोपितों ने मुङो व सास शिक्षा देवी को गालियां दी और रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। इस संबंध में 29 मार्च को बूडि?ा गेट चौकी में शिकायत दी। जहां आरोपितों ने मौजिज लोगों की उपस्थिति में 42 लाख रुपये वापस करने का वादा किया और समझौता कर दिया। तय समय पर आरोपितों ने रुपये वापस नहीं किए।
ये भी पढ़ें : केंद्र का बयान, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं; PNG विस्तार पर जोर
मेष: दिन शुभ रहेगा...