Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुक्तसर में बारिश बनी कहर: मकान की छत गिरने से 4 साल की बच्ची की हुई मौत

June 5, 2025

मुक्तसर में बारिश बनी कहर: मकान की छत गिरने से 4 साल की बच्ची की हुई मौत

Rain wreaks havoc in Muktsar: पंजाब डेस्क: मुक्तसर जिले में बीती रात तेज बारिश के चलते एक बड़ी घटना हो गई। मामला भंगचारी गांव का है जहाँ एक जर्जर मकान में रहने वाले गरीब परिवार की चाट गिर गई। जिससे उनकी चार साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई और माता-पिता घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 9 बजे हुआ जब पूरा परिवार अपने एकमात्र कमरे में सो रहा था।

ग्रामीणों के मुताबिक, पीड़ित परिवार लंबे समय से एक पुराने कच्चे मकान में रह रहा था, जिसकी हालत पहले से ही खराब थी। बारिश के कारण छत की मिट्टी और लकड़ी की सतह अचानक ढह गई, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया।

बच्ची की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

हादसे में सबसे बड़ा नुकसान परिवार की मासूम बच्ची जसप्रीत कौर की मौत के रूप में हुआ। वह मलबे के नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका चार वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। माता-पिता को भी मामूली चोटें आई हैं, लेकिन बेटी को खोने का दुख उनके लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं है।

प्रशासन से मदद की अपील

हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों और स्थानीय पंचायत ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और इलाज की व्यवस्था करने की अपील की है। साथ ही, गांव में कच्चे मकानों का सर्वे कर उन्हें सुरक्षित आश्रय प्रदान करने की मांग उठ रही है।

ये भी पढ़ें: सीजफायर की उम्मीद से तेल सस्ता, ब्रेंट क्रूड में 7% तक की गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें