Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर, RBI की बैठक पर टिकीं निवेशकों की निगाहें

June 5, 2025

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर, RBI की बैठक पर टिकीं निवेशकों की निगाहें

Rupee Weakens by 9 Paise: मुंबई: भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे फिसलकर 85.96 पर आ गया। यह गिरावट विदेशी निवेशकों की सतर्कता और डॉलर की बढ़ती मांग के बीच दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आगामी मौद्रिक नीति बैठक के फैसलों से पहले बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया दिन की शुरुआत 85.86 प्रति डॉलर के स्तर से की, लेकिन जल्द ही फिसलकर 85.96 पर पहुंच गया। यह बुधवार के बंद भाव 85.87 की तुलना में नौ पैसे की कमजोरी को दर्शाता है।

Rupee Weakens by 9 Paise
Rupee Weakens by 9 Paise

-MPC ने शुरू की तीन दिवसीय बैठक

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बुधवार से अपनी तीन दिवसीय समीक्षा बैठक शुरू की है, जिसके फैसले शुक्रवार, 6 जून को घोषित किए जाएंगे। निवेशकों को इस बैठक से ब्याज दरों पर स्पष्ट रुख की उम्मीद है, जिससे आगे की आर्थिक रणनीतियां तय होंगी।

दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर सूचकांक, जो प्रमुख छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाता है, 0.07% बढ़कर 98.85 पर पहुंच गया है। इससे भी रुपये पर दबाव देखने को मिला।

-शेयर बाजार में सकारात्मक रुख

हालांकि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख रहा। बीएसई सेंसेक्स में 417.96 अंकों की तेजी के साथ यह 81,416.21 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 125.05 अंक बढ़कर 24,745.25 के स्तर पर पहुंचा। इससे यह संकेत मिलता है कि घरेलू निवेश धारणा अभी भी मजबूत बनी हुई है।

-तेल के मोर्चे पर राहत की खबर है

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली और यह 0.14% घटकर 64.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भरोसा दिखाया और कुल 1,076.18 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें