Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Guru Nanak Dev University की बड़ी घोषणा, 6 जून को होने वाली सभी परीक्षाएं की स्थगित

June 5, 2025

Guru Nanak Dev University की बड़ी घोषणा, 6 जून को होने वाली सभी परीक्षाएं की स्थगित

अमृतसर: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। बता दें कि, 6 जून को मनाए जाने वाले घल्लूघारा दिवस के चलते इस दिन आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं है। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, इन परीक्षाओं को अब 20 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी है।

यूनिवर्सिटी के इस कदम को सिख विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय के बीच सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। कई छात्रों और शिक्षकों ने यूनिवर्सिटी की इस संवेदनशीलता की सराहना की है। उनका कहना है कि यह फैसला न केवल एक ऐतिहासिक घाव की मरहमपट्टी की दिशा में है, बल्कि यह विद्यार्थियों की भावनाओं को समझने और सम्मान देने का प्रतीक भी है।

ये भी पढ़ें: सीजफायर की उम्मीद से तेल सस्ता, ब्रेंट क्रूड में 7% तक की गिरावट

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें