Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका, मशहूर फिल्म निर्देशक का हुआ निधन

June 5, 2025

सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका, मशहूर फिल्म निर्देशक का हुआ निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता विनोद छाबड़ा का 5 जून 2025 को निधन हो गया। उनकी उम्र 55 साल थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है, और उनके चाहने वाले उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कई भाषाओं में बनाई फिल्में
विनोद छाबड़ा ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि बंगाली, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में भी फिल्में बनाई थीं। उन्होंने अपने करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया था।

उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं:
-‘सावरिया खाटू श्याम की अमर गाथा’
-‘माय हस्बैंड्स वाइफ’
-‘माय स्टोरीज शाक’
इनमें ‘माय हस्बैंड्स वाइफ’ एक रोमांटिक कहानी थी जो काफी चर्चा में रही थी। विनोद न सिर्फ डायरेक्टर थे, बल्कि उन्होंने कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी की थी।

परिवार ने दी निधन की जानकारी
विनोद छाबड़ा के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की। पोस्ट में लिखा गया, “बहुत दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि अब हमारे पापा इस दुनिया में नहीं रहे। आज 5 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।” परिवार गहरे सदमे में है और फिल्म जगत भी इस क्षति को महसूस कर रहा है। हर कोई विनोद की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांग रहा है। सोशल मीडिया पर विनोद छाबड़ा को श्रद्धांजलि देने वालों की लंबी फेहरिस्त है। लोग उनके द्वारा बनाए गए सिनेमा और सरल व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें