Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंगलुरु भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कहा- हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं

June 5, 2025

बेंगलुरु भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कहा- हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को बेंगलुरु भगदड़ पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि हम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। बेंगलुरु भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘घटना से जुड़े लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, मैं इस घटना में मारे गए लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही हम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।‘

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ कानून पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘वक्फ संशोधन अधिनियम, जिसे ‘उम्मीद अधिनियम’ के रूप में भी जाना जाता है, के बाद हमने कई पहलुओं पर विचार किया है और वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं। 6 जून को हम वक्फ ‘उम्मीद पोर्टल’ लॉन्च करके एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। अब कानून बन गया है और मुझे लगता है कि काम करने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। यह पूरे देश के लिए बनाया गया एक पोर्टल है, जिसके लॉन्च होने के बाद इसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा और सभी मुतवल्ली वक्फ प्रॉपर्टी की डिटेल को पोर्टल पर अपलोड करेंगे। मैं राज्य सरकार और स्टेट वक्फ बोर्ड से भी आह्वान करूंगा।‘

वक्फ कानून पर किरेन रिजिजू ने कहा, ‘सिर्फ किसी के कहने से कुछ नहीं होता। देश कानून और संविधान से चलता है, किसी की सनक से नहीं। सिर्फ किसी के कुछ कहने से वह सच नहीं हो जाता। हमारा देश अभी भी कानून के शासन को कायम रखता है और संविधान के अनुसार काम करता है। आखिरकार, सभी एक साथ आएंगे। जिन लोगों ने वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध किया था, उन्हें बाद में इसका पछतावा होगा और वे इसका समर्थन करेंगे।‘

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘आज हम सब एक सुव्यवस्थित और सार्थक योजना के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए केंद्रीय वक्फ परिषद मुख्यालय में एकत्र हुए हैं। हमारे राज्य मंत्री और सचिव के साथ तीन पेड़ लगाए हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय रूप से काम करने वाले दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है। इसी के चलते पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान शुरू किया। इसके तहत सारे देश के लोगों ने इस अभियान को जनआंदोलन बनाया और उन्होंने पौधारोपण किया। मुझे लगता है कि यह दुनिया के किसी देश द्वारा चलाया गया सबसे बड़ा अभियान है।‘

ये भी पढ़ें: सीजफायर की उम्मीद से तेल सस्ता, ब्रेंट क्रूड में 7% तक की गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें