Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 200 देवी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

June 5, 2025

PM मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 200 देवी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज राजधानी में 200 देवी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री ने दीर्घकालीन विकास और हरित शहरी परिवहन को प्रोत्साहन देने की दिल्ली सरकार की पहल के अंतर्गत पीएमआई इलेक्ट्रो कंपनी द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाते हुये कहा कि यह पहल हरित और स्वच्छ दिल्ली के निर्माण में योगदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम दिल्ली के नागरिकों के ‘जीवन में सुगमता’ में भी वृद्धि करेगा।

राजधानी में 30 ग्रीन रूटों पर ये बचें संचालित की जायेगी। इस मौके पर इस मौके पर दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत पीएमआई ने 10,000 सीड कार्ड भी वितरित किये।

ये भी पढ़ें : केंद्र का बयान, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं; PNG विस्तार पर जोर       

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें