Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

 11वें ब्रिक्स संसद मंच में प्रतिनिधियों ने बहुपक्षवाद की रक्षा करने पर बल दिया

June 5, 2025

 11वें ब्रिक्स संसद मंच में प्रतिनिधियों ने बहुपक्षवाद की रक्षा करने पर बल दिया

 11वां ब्रिक्स संसद मंच 3 जून को ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में उद्घाटित हुआ, जो 5 जून तक चलेगा। इस मंच में भाग लेने वाले ब्रिक्स के सदस्य देशों और साझेदार देशों के प्रतिनिधियों ने अपने भाषण में बहुपक्षवाद की रक्षा करने और एकता व सहयोग मजबूत करने पर बल दिया।

ब्राजीली सिनेट की कूटनीति समिति के अध्यक्ष नेल्सिन्हो ट्रेड ने सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता ने कहा कि विश्व को विश्व व्यापार संगठन से केंद्रित नियम पर आधारित खुली, पारदर्शी, उम्मीद के मुताबिक और गैर भेदभाव के बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था की जरूरत है। ब्रिक्स देशों के आंतरिक व बाहरी व्यापारिक सहयोग बढ़ाना विभिन्न पक्षों के समान हित में है।

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की वैदेशिक समिति के उप निदेशक वांग ख ने बताया कि ब्रिक्स तंत्र को विभिन्न देशों खासकर व्यापक विकासशील देशों की मान्यता मिली है। वह दिन ब दिन वैश्विक दक्षिण सहयोग का स्तंभ और वृद्धि का इंजन बन रहा है। हमें एकता व सहयोग मजबूत कर एक साथ विभिन्न देशों के वैध हितों की सुरक्षा करनी चाहिए। यूएई की संसद के प्रतिनिध अली नोएमी ने बल दिया कि ब्रिक्स तंत्र का उपयोग कर विभिन्न देशों की जनता के बीच सेतु निर्मित करने की ज़रूरत है।

दक्षिण अफ्रीका की संसद के अंतर्राष्ट्रीय सम्बंध व सहयोग समिति के अध्यक्ष सुप्रा महुमापेलो ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को ब्रिक्स तंत्र से काफी लाभ मिला है। नव विकास बैंक कई परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण कर रहा है। इससे दक्षिण अफ्रीका की सम्बंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्यांवयन को बढ़ावा मिला है। ब्रिक्स के सदस्य देशों और साझेदार देशों के 150 से अधिक प्रतिनिधि इस मंच में भाग ले रहे हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

ये भी पढ़ें : केंद्र का बयान, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं; PNG विस्तार पर जोर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें