Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी उपराष्ट्रपति ने चीन-अमेरिका उच्च स्तरीय वार्ता में भाग लेने वाले अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल से भेंट की

June 6, 2025

चीनी उपराष्ट्रपति ने चीन-अमेरिका उच्च स्तरीय वार्ता में भाग लेने वाले अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल से भेंट की

चीनी उपराष्ट्रपति हान चंग ने 5 जून को पेइचिंग में चीन-अमेरिका उच्च स्तर वार्तालाप में भाग लेने वाले अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल से भेंट की। हान चंग ने कहा कि चीन अमेरिका सम्बंध वर्तमान विश्व में सब से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय सम्बंधों में से एक हैं। वर्तमान में चीन अमेरिका सम्बंध कुंजीभूत ऐतिहासिक वक्त से गुजर रहा है। चीन और अमेरिका पारस्परिक सम्मान, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, सहयोग व साझी जीत न सिर्फ दोनों देशों के अनुकूल है, बल्कि विश्व शांति व विकास के लिए लाभदायक भी है। उम्मीद है कि चीन-अमेरिका उच्च स्तरीय वार्ता दोनों देशों के लोगों के दूरदर्शी विचार निरंतर एकत्र करेगी, चीन के प्रति अमेरिका के विभिन्न जगतों की समझ बढ़ाएगी और एक साथ चीन अमेरिका सम्बंधों के स्थिर, स्वस्थ व सतत् विकास को बढ़ाएगी।

अमेरिकी पक्ष ने कहा कि अमेरिका चीन उच्च स्तरीय वार्ता दोनों देशों द्वारा एक दूसरे के प्रति बेहतर रूप से समझने के लिए मददगार है, जिसने द्विपक्षीय सम्बंधों के विकास के लिए अधिक सुझाव पेश किये हैं। चीन का आर्थिक विकास सराहनीय है। दोनों पक्षों को व्यापार व निवेश क्षेत्रों में वार्ता व सहयोग मजबूत करना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 9 दिनों में 1100 करोड़ क्लब में की एंट्री 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें