Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मृत बच्चों को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे जौड़ामाजरा और जिलाधीश प्रीति यादव

June 7, 2025

मृत बच्चों को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे जौड़ामाजरा और जिलाधीश प्रीति यादव

समाना: समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा को आज उस समय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा जब वह सड़क हादसे में मारे गए बच्चों के अभिभावकों द्वारा लगाए जा रहे रोष धरने में पहुंचे। धरने पर बैठे लोगों ने जौड़ामाजरा को यहां तक शर्मिंदा किया कि वह हादसे के एक माह बाद पीड़ित परिवारों के पास दुख सांझा करने पहुंचे हैं। इस दौरान लोगों तथा जौड़ामाजरा के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई, जिसके बाद जौड़ामाजरा की आंखें नम हो गई। जौड़ामाजरा ने सैकडों धरनाकारियों के बीच खड़ा होकर देरी से आने की क्षमा मांगी। उन्होंने मृत बच्चों के अभिभावकों तथा आम लोगों से माफी मांगते कहा कि हादसे में जान देने वाले बच्चे भी उन्ही के हैं।

उन्होने मौके पर मौजूद डीएसपी समाना गुरइकबाल सिंह सिकंद से कहा कि फरार चल रहे टिप्पर मालिक रणधीर सिंह को 9 जून से पहले किसी भी सूरत में हिरासत में लिया जाए। इसके लिए उन्होंने सीआईए, सदर थाना, सिटी थाना की टीम बना कर फरार टिप्पर मालिक को पकड़ने की सख्त हिदायत की। उन्होने यह भी कहा कि टिप्पर मालिक द्वारा हाईकोर्ट में लगाई गई बेल की तारीख सोमवार को है और किसी भी हालत में उसे बेल नहीं मिलनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ मृत बच्चों के अभिभावकों और आम लोगों ने शनिवार को समाना पटियाला रोड पर रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया। उन्होने कहा उनका रोष प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक टिप्पर मालिक रणधीर सिंह को हिरासत में नहीं लिया जाता।

दोपहर में जिलधीश पटियाला प्रीति यादव धरना दे रहे मृत बच्चों के अभिभावको से मिलने के लिए पहुंची। उन्होंने मृत बच्चों के माता पिता से दुख सांझा किया और उनकी हर तरह की सहायता करने का भरोसा दिया। लेकिन रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रीति यादव को खरी खरी सुनाई और उन्हें सरकार की कठपुतली तक बता दिया। लोगों तथा बच्चों के अभिभावको ने जिलाधीश से मांग की कि इस पुरे मामले की जांच के लिए न्यायधीश पर आधारित कमेटी कराई जाए तो कि पुरा सच्च आम लोगों के सामने आ सके।

ये भी पढ़ें- अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही चला पाएंगे कार; तेल संकट के बीच यहां की सरकार ने लागू किया सख्त नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें