Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: Civil Hospital में युवकों पर चलीं गोलियां, 2 घायल

June 7, 2025

जालंधर: Civil Hospital में युवकों पर चलीं गोलियां, 2 घायल

जालंधर: लोहियां खास के सिविल अस्पताल में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान के दौरान लोहियां के सिविल अस्पताल में नशीली गोलियां लेने आए युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि जिसके बाद एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 2 युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जालंधर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और थाने के मुखी लोहियां लाभ सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र में गोलियां लेने आए दो व्यक्तियों कुलवंत सिंह तेज़ी और गुरुतेज सिंह के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गुरुतेज सिंह ने अपने 12 बोर हथियार से कुलवंत सिंह तेज़ी पर गोली चला दी। तेज़ी की बाईं बांह पर कोहनी के पास गोली लगी।

इस दौरान तेज़ी और मौके पर मौजूद अन्य व्यक्तियों ने गुरुतेज सिंह का हथियार छीन लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहियां खास के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने पर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखकर जालंधर के लिए रेफ़र कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और थाने के मुखी लोहियां खास लाभ सिंह ने दोनों पक्षों के वारसों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही चला पाएंगे कार; तेल संकट के बीच यहां की सरकार ने लागू किया सख्त नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें