
Holiday News: शनिवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, कुछ राज्यों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
इन शहरों में बैंक खुले रहेंगे
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, अहमदाबाद, गंगटोक, ईटानगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में आज कोई बैंक अवकाश नहीं है। इन शहरों में बैंक अपने नियमित समय पर खुले रहेंगे और सामान्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
आज और कल बैंक कहां-कहां बंद?
7 जून (शनिवार): बकरीद के कारण अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
8 जून (रविवार): हर रविवार की तरह सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, चूंकि आज महीने का पहला शनिवार है, इस कारण से केवल त्योहार के चलते ही कुछ राज्यों में छुट्टी घोषित की गई है।
Bank Holiday List – जून 2025 में कब-कब बैंक रहेंगे बंद?
तारीख कारण कहाँ बैंक बंद रहेंगे
6 जून ईद-उल-अजहा (केरल में) केवल केरल में
7 जून बकरीद अधिकतर राज्यों में
8 जून रविवार सभी राज्यों में
11 जून संत कबीर जयंती हिमाचल प्रदेश और सिक्किम
14 जून दूसरा शनिवार सभी राज्यों में
15 जून रविवार सभी राज्यों में
22 जून रविवार सभी राज्यों में
27 जून रथ यात्रा / कांग त्योहार ओडिशा और मणिपुर
28 जून चौथा शनिवार सभी राज्यों में
29 जून रविवार सभी राज्यों में
30 जून रेमना नी मिजोरम में
ऑनलाइन बैंकिंग से करें जरूरी काम
अगर आज आपके राज्य में बैंक बंद हैं और आपको किसी जरूरी बैंकिंग सेवा की आवश्यकता है, तो आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI या ATM की मदद से अपने कार्य निपटा सकते हैं।
महत्वपूर्ण सलाह:
– बैंक अवकाश के दौरान चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट जैसे कार्य अगले कार्यदिवस में प्रोसेस किए जाएंगे।
– ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, लेकिन RTGS और NEFT ट्रांजैक्शन में देर हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...