Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित संगठनों के 2 उग्रवादी गिरफ्तार

June 7, 2025

मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित संगठनों के 2 उग्रवादी गिरफ्तार

Militant arrested : सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को शुक्रवार को बिष्णुपुर, काकचिनहांग और इंफाल पश्चिम जिलों से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को कथित तौर पर जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बिष्णुपुर के वांगु सामुशांग इलाके से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी ने कुम्बी इलाके में स्कूलों, कॉलेजों, दुकानदारों और निर्वाचित सदस्यों से पैसे मांगे थे।

पुलिस ने बताया कि संगठन के एक अन्य सदस्य को काकचिनहांग जिले के एलंगखानपोकपी मायाई लिकाई इलाके से भी गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित यूपीपीके (यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के खुंबोंग बाजार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले के कोटजिम गांव में तलाशी अभियान के दौरान तीन हथियार, आठ मोर्टार और अन्य सामान बरामद किए गए।

गुरुवार को टेंगनपाल जिले के यांगोबांग गांव से चार आईईडी भी बरामद किए गए। मई 2023 से मीतेई और कुकी समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें