Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: ANTF ने 6 विदेशी हथियारों के साथ जुगराज सिंह के 3 साथियों को किया गिरफ्तार

June 7, 2025

पंजाब में हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: ANTF ने 6 विदेशी हथियारों के साथ जुगराज सिंह के 3 साथियों को किया गिरफ्तार

Anti-Narcotics Task Force: पंजाब में हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम ने अमृतसर बॉर्डर रेंज में छापेमारी कर 6 अत्याधुनिक विदेशी हथियारों के साथ जुगराज सिंह के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के बाद राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के पास से जो हथियार बरामद हुए हैं, वे सीमा पार से तस्करी कर लाए गए थे।

गोइंदवाल जेल से ऑपरेट हो रहा था नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस तस्करी रैकेट का सरगना जुगराज सिंह, जो गोइंदवाल जेल में बंद है, वह जेल से ही इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, वह अपने वकील के मुंशी के माध्यम से निर्देश भेजता था और रैकेट को मैनेज करता था।

मामला दर्ज, जांच जारी

इस पूरे मामले को लेकर शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी ANTF पुलिस स्टेशन, एसएएस नगर में दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसके अन्य सदस्यों और अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों का भी पता लगाया जा सके।

पंजाब पुलिस का बयान

पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि, “पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य की सुरक्षा और शांति को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें