Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने पोलैंड के नव निर्वाचित राष्ट्रपति करोल नवरोस्की को बधाई संदेश भेजा

June 7, 2025

शी चिनफिंग ने पोलैंड के नव निर्वाचित राष्ट्रपति करोल नवरोस्की को बधाई संदेश भेजा

6 जून को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पोलैंड के राष्ट्रपति के रूप में उनके निर्वाचन पर बधाई देने के लिए करोल नवरोस्की को संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि पोलैंड चीन के साथ राजनयिक संबंधों को मान्यता देने और स्थापित करने वाले पहले देशों में से एक था। चीन और पोलैंड के बीच पारंपरिक मित्रता है और दोनों व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं।

राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से पिछले 76 वर्षों में, दोनों देशों ने आपसी सम्मान और समान व्यवहार पर जोर दिया है, और विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग में फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं। परिवर्तन और अराजकता से भरी अंतर्राष्ट्रीय स्थिति का सामना करते हुए, चीन और पोलैंड को, मैत्रीपूर्ण साझेदारों के रूप में, राजनीतिक आपसी विश्वास को और गहरा करना चाहिए और रणनीतिक संचार को मजबूत करना चाहिए।

मैं चीन-पोलैंड संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और चीन-पोलैंड व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निरंतर और स्थिर विकास को बढ़ावा देने, दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने और दुनिया में अधिक स्थिरता और निश्चितता लाने के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति नवरोस्की के साथ काम करने को तैयार हूं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : Bank Holiday Today: रामनवमी पर आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद? यहां जानें पूरी लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें