Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

उम्मीद है कि यह ईद मुसलमानों के लिए बेहतर दिन लेकर आएगी: CM Abdullah

June 7, 2025

उम्मीद है कि यह ईद मुसलमानों के लिए बेहतर दिन लेकर आएगी: CM Abdullah

जम्मू: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को भारत और दुनिया भर के मुसलमानों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार को शांति और भाईचारे को मजबूत करने का समय बताया। सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि मुङो उम्मीद है कि यह ईद भारत और दुनिया के मुसलमानों के लिए बेहतर दिन लेकर आएगी। मुङो उम्मीद है कि यह शांति लाएगी और भाईचारे को मजबूत करेगी। जबकि हम ईद मना रहे हैं, दुर्भाग्य से, एक बार फिर, श्रीनगर की प्रतिष्ठित जामा मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई। मुङो इन फैसलों का आधार नहीं पता, लेकिन हमें अपने लोगों पर भरोसा करना सीखना होगा। ये वही लोग हैं जो पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध करने के लिए बाहर आए थे, सरकार को ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज की अनुमति देने के बारे में सोचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- FY27 में विकास दर 7.1%, भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद आर्थिक मजबूती का अनुमान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें