Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चलाया पुलिस ने अभियान, कागजात पूरे नहीं होने पर 37 वाहन जब्त

June 8, 2025

ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चलाया पुलिस ने अभियान, कागजात पूरे नहीं होने पर 37 वाहन जब्त

बठिंडा: बठिंडा ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सड़कों पर सरपट दौड़ रहे थ्रीव्हीलरों के खिलाफ शनिवार को फिर से अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों की जांच की जिसमें बिना दस्तावेजों के करीब 37 ई रिक्शा को जब्त किया गया है। वही ड्राइवरों के चालान काटे गए है। जांच के दौरान अधिकतर आ रिक्शा ऐसे थे जिनकी समुचित कापी, ड्राइवर के लाइसैंस व गाड़ियों को सड़क पर चलाने संबंधी मंजूरी वाले दस्तावेज नहीं थे। वर्तमान में शहर में हजारों की तादाद में ई रिक्शा व आटो दौड़ रहे हैं। इसमें अधिकतर वाहन आटो एजैंसी से लोन उठाकर खरीदे गए है। इसमें लोन के चलते कई वाहनों के दस्तावेज एजैंसी ने अपने पास ही रखे हुए है जो आगे फाइनैंसरों ने अपने पास सिक्योरिटी के तौर पर रखे है।

वहीं कई वाहन चालकों का कहना है कि उन्होंने एजैंसी एजैंटों के माध्यम से ही वाहनों के नंबर व कापी अप्लाई कर रखे हैं व इसकी फीस भी जमा करवा रखी है लेकिन उन्हें आज तक एजैंसी एजैंट की तरफ से कापी जारी नहीं की गई है। वहीं मामले में कई वाहनों की कापी ट्रांसपोर्ट दफ्तर की तरफ से भी पैडिंग रखी हुई है।
ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमरीक सिंह ने कहा कि शहर में हजारों वाहन नियमों की अनदेखी तक सड़कों में दौड़ते हैं। इसमें ई-रिक्शा व आटो वालों के साथ कई बार बैठके तक कमियों को ठीक करने के लिए कहा गया था वहीं पिछले दिनों आटो चालकों से वाहनों को सड़कों के किनारे व भीड़ वाली जगहों में बीच सड़क में नहीं रोकने की हिदायतें भी दी लेकिन उन्होंने इसमें अमल नहीं किया। इसके चलते बाजारों व सड़कों में ट्रैफिक की गहन समस्या पैदा हो रही थी। इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने आज जांच की मुहिम चलाई है जो आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- FY27 में विकास दर 7.1%, भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद आर्थिक मजबूती का अनुमान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें