Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेडर से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल; UPI के जरिए 1.04 लाख से ज्यादा रूपये किए ट्रांसफर

June 8, 2025

ट्रेडर से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल; UPI के जरिए 1.04 लाख से ज्यादा रूपये किए ट्रांसफर

लुधियाना: बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक्टिवा सवार ट्रेडर से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन लोगों ने उसके मोबाइल से यू.पी.आई. के जरिए 1,04,900 रुपए व 10 रुपए की एक एंट्री ट्रांसफर की। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी पहचान का प्रयास कर रही है। यह वारदात न्यू गुरु अंगद कालोनी के रहने वाले प्रवीण सिंह के साथ हुई। प्रवीण का कहना है कि उसका ट्रेडिंग का बिजनैस है। उसने बताया कि 3 जून की शाम तकरीबन 6:15 बजे वह अपनी एक्टिवा से घर जा रहा था। जब वह नीलम साइकिल के पास पहुंचा तो किसी का फोन आया। उसने स्कूटी रोकी और मोबाइल निकालकर फोन सुनने लगा।

तभी पीछे से सप्लैंडर बाइक पर आए 2 युवकों ने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन लिया। उसने दोनों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह फरार होने में सफल हो गए। प्रवीण ने बताया कि उसका मोबाइल उसके फर्म के एच.डी.एफ.सी. के बैंक खाते से भी जुडा़ था। आरोपियों ने मोबाइल की यू.पी.आई. एप्प का पासवर्ड बदला। चूंकि ओ.टी.पी. भी इसी नंबर पर आना था, इसलिए उन लोगों ने आसानी से पासवर्ड बदला और फिर 1.04,900 रुपए और एक एंट्री में 10 रुपए उसके बैंक खाते से ट्रांसफर कर लिए। ये रुपए किस खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़ें- FY27 में विकास दर 7.1%, भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद आर्थिक मजबूती का अनुमान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें