चंडीगढ़़: पंजाब पुलिस ने डेटिंग ऐप ‘टिंडर’ से एक अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है, जिसके कट्टरपंथी उपदेशक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े होने का संदेह है। अमृतपाल सिंह पर एक सिख कार्यकर्ता की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ‘टिंडर’ को भेजे गए एक संदेश में फरीदकोट पुलिस ने कहा कि वह सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरिनौ की हत्या के मामले की जांच कर रही है। हरिनौ की पिछले साल 9 अक्तूबर को गांव के गुरुद्वारे से मोटरसाइकिल पर घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हरिनौ कभी अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले कट्टरपंथी संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का सदस्य था। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने पिछले साल अक्तूबर में दावा किया था कि हरिनौ की हत्या कथित तौर पर अमृतपाल सिंह के इशारे पर की गई थी, जो वर्तमान में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल में बंद है। पुलिस ने यह भी दावा किया कि गैंगस्टर से आतंकवादी बना अर्शदीप सींग उर्फ अर्श डल्ला इस हत्या का मुख्य सरगना था। पुलिस ने कहा कि गिरोह के 2 शूटर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें- FY27 में विकास दर 7.1%, भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद आर्थिक मजबूती का अनुमान
मेष: दिन शुभ रहेगा...