Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथला में दिनदहाड़े बड़ी लूट: ज्वेलरी की दुकान से 70 लाख के जेवरात चोरी, जांच में जुटी पुलिस

June 8, 2025

कपूरथला में दिनदहाड़े बड़ी लूट: ज्वेलरी की दुकान से 70 लाख के जेवरात चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब डेस्क: कपूरथला के सर्राफा मार्केट में आज 5 लुटेरों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि, इस वारदात में बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप के तिजोरी से करीब 70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुराए और मौके से फरार हो गए।

-सुबह सवेरे हुई वारदात

सूत्रों के अनुसार, यह वारदात रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास हुई, जब कार सवार पांच बदमाशों ने सर्राफा मार्केट स्थित सिंह ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। पहले तो उन्होंने मार्केट के चौकीदार बहादुर को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और फिर दुकान का शटर तोड़कर अंदर स्थित तिजोरी तक पहुंच गए।

चोरों ने तिजोरी में रखे करीब 50 तोले सोने के जेवरात और 20 किलो चांदी चुरा ली। दुकान के मालिक अजय कुमार ने अनुमान जताया है कि चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 70 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार, इस पूरी वारदात में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

-पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीपकरन सिंह और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। डीएसपी दीपकरन सिंह ने बताया कि पुलिस कई टीमें बनाकर आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। इसके अलावा, मार्केट और पास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी वारदात योजना के तहत की गई प्रतीत हो रही है, जिसमें बदमाशों ने बेहद पेशेवर तरीके से काम किया। यह भी माना जा रहा है कि यह कोई स्थानीय अपराधी समूह हो सकता है, जो पहले से इलाके में सक्रिय था।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update: पंजाब के इन ज़िलों में फिर बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट; पढ़ें IMD की रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें