Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Murder: पंचायत के बीच ही व्यक्ति की चाकू घोंप कर हत्या, जमीन को लेकर चचेरे भाई के साथ चल रहा था विवाद

June 8, 2025

Murder: पंचायत के बीच ही व्यक्ति की चाकू घोंप कर हत्या, जमीन को लेकर चचेरे भाई के साथ चल रहा था विवाद

पानीपत में जमीनी विवाद के चलते युवक पर पंचायत के बीच चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मृतक को बचाने आए उसके भाई पर भी हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। जिसमें व्यक्ति बाल–बाल बच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

मृतक की पहचान गांव छिछड़ाना निवासी 35 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। बीच–बचाव करने आए 32 वर्षीय भाई अनिल पर भी हमला कर दिया गया। जिसे समय रहते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को सूचना दी गई।

 

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसमें मृतक सुनील के साले प्रदीप निवासी गांव खुखराना ने बताया कि सुनिल और अनिल दो भाई है। जिनका जमीन को लेकर सुभाष के लड़के जयपाल के साथ विवाद चल रहा था।

 

इस विवाद के निपटारे के लिए गांव में पंचायत रखी गई थी। पंचायत के दौरान ही जयपाल उग्र हो गया और तैश में आकर उसने सुनील पर हमला कर दिया। सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद लोग धीरे–धीरे घटनास्थल से जाने लगे। और मौका देखते ही सुभाष का बेटा जयपाल मौके से फरार हो गया।

 

मृतक के परिजन तुरंत ही अनिल को अस्पताल लेकर भागे। जहां उसे भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच–पड़ताल की। परिजनों के बयान दर्ज किए। पंचायत गांव के मंदिर के चौपाल के पास राखी गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के रिश्तेदारों को सम्मिलित किया गया था। पंचायत में बलकार सिंह  नंबरदार, ऋषिपाल, रणधीर, राजू और रामपाल भी मौजूद थे।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें