Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भ्रष्ट और अहंकारी नेताओं को वोट देना पहले आपकी मजबूरी थी लेकिन अब आपके पास मौजूद है ईमानदार विकल्प : CM मान

June 9, 2025

भ्रष्ट और अहंकारी नेताओं को वोट देना पहले आपकी मजबूरी थी लेकिन अब आपके पास मौजूद है ईमानदार विकल्प : CM मान

Corrupt and Arrogant leaders (लुधियाना) : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए जोरदार प्रचार किया। उन्होंने जवद्दी और वार्ड नंबर- 64 में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील की। उनके साथ आप के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी अरोड़ा के समर्थन में लोगों के बीच अपनी बात रखी।

विभिन्न कार्यक्र मों में बोलते हुए हरभजन सिंह ने संजीव अरोड़ा को पंजाब का सबसे मेहनती सांसद बताया। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा लुधियाना के विकास लिए बहुत परिश्रम कर रहे हैं। हरभजन सिंह ने शिक्षा और खेल में मान सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। संजीव अरोड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए पिछले तीन वर्षो में लुधियाना के लिए किए गए अपने कामों का ब्यौरा दिया। बुनियादी ढांचे के उन्नयन से लेकर नागरिक मुद्दों के समाधान तक, उन्होंने शहर की प्रगति के लिए अपने समर्पण को दोहराया।

सीएम भगवंत मान ने मतदाताओं से अहंकार और भ्रष्टाचार को खारिज करने और संजीव अरोड़ा को अपना प्रतिनिधि चुनकर ईमानदारी, मेहनत और बेहतर भविष्य के लिए वोट करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को भारी भीड़ के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बिना किसी दबाव या लालच के आपकी यहां मौजूदगी मेरे लिए बेहद उत्साहजनक है। अन्य पार्टियों के विपरीत जो लोगों को दिहाड़ी पर या उपकार के वादे के साथ लाती हैं, हमने बस एक छोटा सा निमंत्रण दिया और आप इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्र हुए हैं। यह हमारे साढ़े तीन साल के शासन में आपके भरोसे को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं होने चाहिए थे क्योंकि आपने हमें पहले ही अपना जनादेश दे दिया था लेकिन दुर्भाग्य से हमारे विधायक गोगी जी का निधन हो गया लेकिन हमें आप पर भरोस है कि आपने जो भरोसा हम पर जताया था, उसे आगे भी बनाए रखेंगे। 19 जून को झाड़ का बटन दबाने के बाद आपकी जिम्मेदारी खत्म हो जाएगी और हमारी जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी। हम आपके भरोसे को बनाए रखने की गारंटी देते हैं। विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए मान ने कहा कि दूसरे उम्मीदवारों की तस्वीरें भी मत देखिए, उनका भ्रष्टाचार आपको अंधा कर देगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस प्रत्याशी आशु पर तीखा प्रहार करते हुए उनके अहंकार और गलत प्राथमिकताओं को उजागर किया।

विपक्ष के प्रचार की रणनीति का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि वे अहंकार से प्रचार करते हैं और जबकि हम प्यार और सम्मान से वोट मांगते हैं। वे आशु जरूरी है जैसे नारे लगाते हैं लेकिन वह कौन हैं- नेल्सन मंडेला? सच तो यह है कि पहले उन्हें चुनना मजबूरी थी लेकिन अब लोगों के पास ईमानदार विकल्प मौजूद है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए क्रि केट के दिग्गज और आप सांसद हरभजन सिंह के साथ मंच साझा करने पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि हमारे देश और हमारे राज्य को बहुत गौरव दिलाने वाले हरभजन सिंह आज मंच पर हमारे साथ हैं। मान ने पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। मान ने लुधियाना पश्चिम में सार्थक बदलाव लाने के लिए अरोड़ा के जोश और दृढ़ संकल्प को रेखांकित किया। अपने प्रशासन की ईमानदारी पर प्रकाश डालते हुए मान ने कहा कि हमारे इरादे नेक हैं। हम चाहते हैं कि पंजाब हर पहलू में समृद्ध हो- व्यापार, कृषि, खेल – और सभी समुदायों का सम्मान सुनिश्चित हो।

मान ने कहा कि बाजवा, रंधावा और चन्नी जैसे नेता परेशान हैं क्योंकि एक आम घराने का व्यक्ति अब सत्ता में है। मान ने 54,154 सरकारी नौकरियां देने और अनुसूचित जाति के परिवारों के कर्ज माफ करने सहित अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें