Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय में पति का मर्डर फिर UP में पत्नी का सरेंडर… होमस्टे की मालकिन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

June 9, 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय में पति का मर्डर फिर UP में पत्नी का सरेंडर… होमस्टे की मालकिन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नेशनल डेस्क : इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के मेघालय में हनीमून के दौरान हुई घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। शादी के बाद शिलांग घूमने गए इस दंपति के लापता होने के बाद राजा का शव बरामद हुआ, जबकि सोनम को पुलिस ने गाजीपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने और 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।  उनकी यात्रा के दौरान शिलांग के ‘शिप्रा होम स्टे’ में ठहरने का विवरण इस मामले में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है। इस बीच आज हम जानेंगे की होमस्टे की मालकिन ने  इन दोनों को लेकर क्या खुलासा किया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

शिप्रा होम स्टे में ठहराव

आपको बता दें कि 22 मई 2025 को राजा और सोनम एक गाइड के साथ शिलांग के ‘शिप्रा होम स्टे’ पहुंचे थे। होम स्टे की मालकिन ने बताया कि उन्होंने लगभग शाम 4:30 से 5:00 बजे के बीच दंपति को देखा था। कमरा दिखाने के बाद, जब वे किराया और गाइड की फीस तय कर रहे थे, तो उन्होंने बताया कि उसी दिन भुगतान करना होगा। गाइड ने पूछा कि क्या उन्हें अगले दिन भी गाइड की आवश्यकता होगी, तो राजा ने मना कर दिया। रजिस्टर में जानकारी दर्ज करने के बाद, उन्हें कमरे तक ले जाया गया। कुछ देर बाद, वे लिविंग रूट ब्रिज देखने के लिए निकले और शाम को लौटे, जब तक अंधेरा हो चुका था।

रात का खाना और चेक-आउट

महिला ने बताया कि रात का खाना उनके कमरे में भेजा गया, जिसे उन्होंने खाया और तुरंत सो गए। अगली सुबह, उन्होंने जल्दी चेक-आउट करने की इच्छा जताई। नाश्ते के लिए पूछने पर उन्होंने कहा कि बहुत सुबह है, वे कुछ नहीं खाएंगे। उन्होंने भुगतान किया और निकल गए। जाने से पहले, महिला ने पूछा कि क्या उन्हें रास्ता याद है, तो उन्होंने ‘हां’ कहा और चले गए।

संदिग्ध घटनाएँ और पुलिस की कार्रवाई

25 मई को होम स्टे की मालकिन ने मोबाइल पर एक खबर देखी और अपने पति से पूछा, “क्या ये वही मेहमान नहीं हैं, जो हमारे यहां रुके थे?” रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि हां, ये वही थे। महिला ने बताया कि सोनम के पास सिर्फ एक छोटा एयरबैग और एक छोटा हैंडबैग था, कोई सूटकेस नहीं था। दोनों के बीच किसी भी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था। 26 मई को पुलिस ने उनसे पूछताछ की और रजिस्टर की जांच करके उसे जब्त कर लिया, लेकिन उन्हें किसी तरह से परेशान नहीं किया गया।

यह घटनाक्रम इस मामले में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि सोनम ने राजा की हत्या के लिए सुपारी दी थी। उसके बाद, सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने दावा किया है कि सोनम ने ही हत्यारों को सुपारी दी और अपने पति की हत्या करवाई। यह मामला न केवल एक हनीमून यात्रा की त्रासदी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे एक सामान्य होम स्टे की जानकारी भी पुलिस जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें