Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Patna Murder News : घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, मां-बेटी की हत्या… पिता की हालत गंभीर

June 9, 2025

Patna Murder News : घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, मां-बेटी की हत्या… पिता की हालत गंभीर

नेशनल डेस्क : बिहार में  विधासनभा चुनाव साल के अंत में होने वाला है। सभी राजनीति दल अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए है। इसी बीच पटना के आलमगंज से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  9 जून 2025 की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना आरफाबाद नहर के पास स्थित एक घर में हुई, जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में महालक्ष्मी देवी (मां) और उनकी बेटी संथाली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर के मुखिया धनंजय प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए NMCH भेजा गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

घटनास्थल से बरामद सामग्री

आपको बता दें कि पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू, एक दरांती और चार कारतूस बरामद किए हैं, जो इस घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधी घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। धनंजय प्रसाद, जो पहले से ही पैरालाइसिस के मरीज थे, भी इस हमले का शिकार हुए।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस और सिटी एसपी अखिलेश झा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एसपी ने कहा कि जांच चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

संदिग्ध कारण

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की गहनता से जांच जारी है। यह घटना पटना सिटी में हो रही आपराधिक घटनाओं की कड़ी में एक और नया अध्याय जोड़ती है, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें