
नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने 11 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया है। इस अवसर पर, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रहे हैं, जिसमें वे मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को साझा कर रहे हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल पूरे होने पर लखनऊ में भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/gaQnSnhilg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2025
CM योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 जून 2025 को सुबह 10:45 बजे लखनऊ स्थित राज्य बीजेपी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्षों में किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाएं। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण और आयुष्मान भारत योजना जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का उल्लेख किया। इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश में 60 लाख गरीब लोगों को आवास, बिजली, राशन कार्ड और पेंशन जैसी सुविधाएं प्रदान करने की बात की। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ में भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
अन्य BJP शासित राज्यों के CM…
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र की जनता से किए गए सभी वादों को पूरी ताकत से पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की दिशा वही है, केवल भूमिकाएं बदल गई हैं।
हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं और उनके राज्य में लागू किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी।
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने कहा, उज्ज्वला योजना के तहत 73 लाख परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माण और गैंगस्टर टास्कफोर्स के गठन जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली में मोदी सरकार की योजनाओं के प्रभाव और उनके राज्य में लागू किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी।
#WATCH गांधीनगर: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कहा, “पीएम मोदी ने गुजरात के समग्र विकास के लिए देश का पहला रेलवे और परिवहन विश्वविद्यालय, गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) भी उपहार में दिया है। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम अक्षय ऊर्जा और… pic.twitter.com/PZka8FIe3u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2025
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कहा, “पीएम मोदी ने गुजरात के समग्र विकास के लिए देश का पहला रेलवे और परिवहन विश्वविद्यालय, गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) भी उपहार में दिया है। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम अक्षय ऊर्जा और पर्यावरण के अनुकूल विकास के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर भी काबू पा रहे हैं…”।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिनमें सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, तीन तलाक का उन्मूलन, अनुच्छेद 370 का हटाना, कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाएं शामिल हैं।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया
कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को “केवल प्रचार” करार देते हुए एक बुकलेट जारी की है। पार्टी ने सरकार की नीतियों और दावों की आलोचना की है और इसे “झूठे विकास के वादे” बताया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तानाशाही रवैये का आरोप भी लगाया है। मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को लेकर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया, जबकि कांग्रेस ने इन उपलब्धियों पर सवाल उठाए हैं।