Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, जानिए Sensex और Nifty के हाल

June 10, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Strength in Stock Market: मुंबई: वैश्विक संकेतों की मजबूती, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में संभावित प्रगति और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 235.58 अंकों की बढ़त के साथ 82,680.79 के स्तर पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 96.10 अंक चढ़कर 25,199.30 पर पहुंच गया।

-कई कंपनियों के शेयरों में बढ़त

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स की 30 में से कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। इनमें इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और एनटीपीसी प्रमुख रूप से शामिल रहे। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाइटन जैसी कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई।

Strength in Stock Market
Strength in Stock Market

-एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती

एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती का माहौल रहा। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की 225, और हांगकांग का हैंगसेंग हरे निशान में कारोबार करते नजर आए।

इस बीच, अमेरिकी शेयर बाजार भी सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुए, जिससे वैश्विक निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की बढ़त देखी गई, ब्रेंट क्रूड 0.28% उछलकर 67.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

-FII ने जताया भरोसा

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भी भारतीय बाजार में भरोसा जताया है। बाजार नियामक के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को एफआईआई ने 1,992.87 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती, मानसून की अच्छी शुरुआत और आगामी तिमाही परिणामों को लेकर निवेशकों में सकारात्मकता बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें