Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर सरकार ने 134 अधिकारियों का किया तबादला

June 11, 2025

जम्मू कश्मीर सरकार ने 134 अधिकारियों का किया तबादला

Jammu and Kashmir government : जम्मू कश्मीर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार को तत्काल प्रभाव से 134 अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापना के आदेश जारी किये। जिन 134 अधिकारियों के तबादले किये गए हैं, उनमें विशेष सचिव, सचिव, आयुक्त, महानिदेशक, प्रबंध निदेशक और निदेशक स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। जम्मू कश्मीर सरकार के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किये।

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें पांच पर्यटन विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी शामिल हैं। वीरेंद्र कुमार मन्याल को पटनीटॉप में पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में तैनात किया गया, जबकि कुलभूषण खजूरिया को राजाैरी में पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में तैनात किया गया।

मोहम्मद रउफ रहमान को कोकरनाग में पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में तैनात किया गया है, जोगिंदर सिंह जसरोटिया को भद्रवाह के पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में स्थानांतरित किया गया है और बाबू राम टंडन को पर्यटन विकास प्राधिकरण, बानी-बशोली के सीईओ पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा, जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें JKPCC के प्रबंध निदेशक बशीर अहमद डार भी शामिल हैं, जिनका तबादला करके जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की सचिव स्मिता सेठी को खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है, जबकि पर्यटन विभाग की विशेष सचिव मथोरा मासूम को जम्मू कश्मीर वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें