Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी के नेतृत्व में BJP के 11 वर्षो में देश में अभूतपूर्व विकास की शुरुआत की, भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: जाखड़

June 11, 2025

PM मोदी के नेतृत्व में BJP के 11 वर्षो में देश में अभूतपूर्व विकास की शुरुआत की, भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: जाखड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के 11 वर्षो ने देश में अभूतपूर्व विकास की शुरुआत की है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह बात आज यहां एक प्रैस कॉन्फ्रैंस में प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कही। जाखड़ ने देश की 6.5 प्रतिशत की शानदार विकास दर की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश जापान को भी पीछे छोड़ चुका है।

यह कोई संयोग नहीं, बल्किनीतियों, सिद्धांतों और प्राथमिकताओं पर काम करने की पूर्ण प्रतिबद्धता का परिणाम है, जिसने पिछले 11 वर्षों में देश में बदलाव लाने वाले निर्णय लिए। प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी शासन के पिछले 11 वर्षों की विभिन्न उपलिब्धयों को याद करते हुए कहा कि 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 55 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा, 4 करोड़ गरीबों के लिए घर, 50 करोड़ घरों में पेयजल सुविधा और देशभर में करोड़ों शौचालयों का निर्माण एक बड़ी उपलिब्ध है।

जाखड़ ने कहा कि 6.5 प्रतिशत की विकास दर ने औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा दिया, जिससे देश के नागरिकों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े। ‘देश का बुनियादी ढांचा, चाहे वह राजमार्गों, पुलों का व्यापक निर्माण हो, ने पूरे देश के परिदृश्य को बदल दिया, जिससे प्रगति और समृद्धि आई। 55,000 किलोमीटर राजमार्ग और एक्सप्रेसवे का निर्माण एक शानदार उपलिब्ध है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें