
हिमाचल प्रदेश: केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 101.18 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। यह धनराशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम और शहरी स्वास्थ्य मिशन के लिए लचीले कोष के रूप में इस्तेमाल की जाएगी। इसे प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने पर खर्च किया जाएगा। वित्त विभाग से 22 मई को जारी स्वीकृति आदेश में कहा है कि इन निधियों का उपयोग तय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा और एनएचएम की वित्तीय प्रबंधन प्रणालियों का पालन किया जाएगा। स्वीकृति में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि राज्य व केंद्र शासित प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की स्पष्ट मंजूरी के बिना विभिन्न घटकों व गतिविधियों के बीच आवंटन या पुनर्विनियोजन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की गई जान
मेष: दिन शुभ रहेगा...