Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हत्यारे को फांसी हो, बहन का किसी से कोई अफेयर नहीं… राजा की मां से बोला सोनम का भाई

June 11, 2025

हत्यारे को फांसी हो, बहन का किसी से कोई अफेयर नहीं… राजा की मां से बोला सोनम का भाई

नेशनल डेस्क : सोनम रघुवंशी के भाई आज इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पहुंचे। उन्होंने राजा की मां से मुलाकात की और हाथ जोड़कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इस साजिश का पहले से अंदेशा होता, तो वे किसी भी हालत में यह सब नहीं होने देते। उन्होंने राजा के मां से बोला कि जिसने भी इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है, उसे फांसी होनी चाहिए। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

हत्यारे को फांसी हो… 

आपको बता दें कि राजा रघुवंशी की मौत को लेकर सोनम के भाई का कहना था “जिसने भी राजा की हत्या की है, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सिर्फ 10-20 साल की सजा से बात नहीं बनेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन सोनम की शादी हुई, उसी दिन से वह खुद को इस परिवार का हिस्सा मानते हैं और अब इस जिम्मेदारी को निभाना उनका कर्तव्य है।

 ‘‘राज को राखी बांधती थी सोनम’’

इस पूरे हत्याकांड में सोनम और राज कुशवाहा के कथित प्रेम संबंधों की चर्चा हो रही है, लेकिन सोनम के भाई ने इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि “राज कुशवाहा हमारे घर पर काम करता था और सोनम उसे राखी बांधती थी। उनके बीच कोई अफेयर नहीं था।”

कॉल और वीडियो कॉल से हुआ शक

सोनम के भाई ने बताया कि 8-9 जून की रात को सोनम का कॉल आया था, जिसमें उसने खुद को ‘बिट्टी’ कहकर संबोधित किया। लेकिन उसकी आवाज बदली हुई लग रही थी, जिससे उन्हें शक हुआ। फिर उसने वीडियो कॉल किया। इस बातचीत ने उन्हें परेशान कर दिया।

 ‘‘मैं शिलॉन्ग गया था, अब इंदौर आया हूं’’

सोनम के भाई ने बताया कि 25 मई को वे शिलॉन्ग गए थे और कल रात ही इंदौर पहुंचे। इसके बाद आज उन्होंने राजा रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात की। इस बयान के बाद पुलिस की जांच में भी एक नया पक्ष जुड़ सकता है। जहां एक तरफ चार आरोपियों और खुद सोनम ने भी पुलिस पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है, वहीं सोनम के परिवार की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि सोनम निर्दोष है। अब देखना ये होगा कि आगे की जांच और कोर्ट में किन साक्ष्यों पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें