
नेशनल डेस्क: बेंगलुरु में हुई भगदड़ को लेकर बीजेपी द्वारा इस्तीफे की मांग पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह हर घटना पर राजनीति करती है और लोगों को गुमराह करती है।
क्या कहा सिद्धारमैया ने?
सिद्धारमैया ने कहा, “जब प्रयागराज में इस साल कुंभ मेले के दौरान भगदड़ हुई थी और 40-50 लोगों की मौत हुई थी, तब क्या बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा था?” उन्होंने कहा, “जब उद्घाटन के दिन एक पुल गिरने से 140 लोग मारे गए, तब क्या प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा गया था?” उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी सिर्फ राजनीति करने और झूठ फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे की मांग करके बीजेपी मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है।
क्या हुआ था बेंगलुरु में?
4 जून को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इससे पहले, RCB टीम को सम्मानित करने के लिए कर्नाटक सरकार ने विधान सौधा (राज्य विधानसभा) की सीढ़ियों पर एक कार्यक्रम रखा था। भारी भीड़ और प्रशासन की लापरवाही के चलते यह दुखद घटना हुई।
बीजेपी की क्या मांग थी?
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस घटना के लिए सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को जिम्मेदार ठहराया और दोनों से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि भीड़ को गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील तरीके से संभाला गया, जिससे ये हादसा हुआ। कर्नाटक सरकार ने 5 जून को कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के सीनियर अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। घटना की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...