Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नैनीताल घूमने आए लखनऊ के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक पर्यटक की मौत

June 12, 2025

नैनीताल घूमने आए लखनऊ के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक पर्यटक की मौत

नैनीताल: उत्तराखंड में नैनीताल घूमने आये लखनऊ के पर्यटकों की कार खाई में गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ आलमबाग स्थित कैलाशपुरी निवासी आदित्य शुक्ला अपने चार साथियों के साथ नैनीताल घूमने आये थे। बीती रात को भवाली के पास श्यामखेत में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि आदित्य शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रोहन अरोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके तीन अन्य साथियों को मामूली चोट आयी है। एसडीआरएफ की टीम ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिये जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: शशांकासन से कम करें चिंता और गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें