नेशनल डेस्क : 12 जून 2025 को अहमदाबाद के पास मेघाणी नगर इलाके में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। DGCA ने बताया कि विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। वहीं अब इस भयावह घटना पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस हादसे को लेकर गहरा शोक जताया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
हादसे ने पूरी दुनिया को हिला दिया
आपको बता दें कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुआ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 का विमान हादसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए दुखद और चौंकाने वाला साबित हुआ। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही यह मेघाणी नगर इलाके में एक आवासीय क्षेत्र पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान ने उड़ान भरने के तुरंत बाद एक ‘मेडे’ कॉल जारी किया, जो एक गंभीर आपातकालीन संकेत है, लेकिन इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
कितने यात्री थे सवार?
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें…
-भारत के 169 यात्री
-ब्रिटेन के 53 नागरिक
-पुर्तगाल के 7 नागरिक
-कनाडा का 1 नागरिक
-12 क्रू मेंबर्स (पायलट, सह-पायलट व अन्य स्टाफ)
अब तक 100 लोगों की मौत की पुष्टि
इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में अब तक 100 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
हादसे के बाद क्या हुआ ?
विमान क्रैश के बाद उसमें आग लग गई, जिससे आसपास की इमारतें भी चपेट में आ गईं। घटनास्थल से उठते काले धुएं के गुबार ने पूरे शहर में दहशत फैला दी। सेना, NDRF और एयरफोर्स की टीमें मौके पर तुरंत पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।
The scenes emerging of a London-bound plane carrying many British nationals crashing in the Indian city of Ahmedabad are devastating.
I am being kept updated as the situation develops, and my thoughts are with the passengers and their families at this deeply distressing time.
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) June 12, 2025
ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने जताया दुख
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस हादसे को लेकर गहरा शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि इस दुखद घड़ी में ब्रिटेन भारत के साथ खड़ा है और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता है।
The tragedy in Ahmedabad has stunned and saddened us. It is heartbreaking beyond words. In this sad hour, my thoughts are with everyone affected by it. Have been in touch with Ministers and authorities who are working to assist those affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2025
PM मोदी ने भी जताया शोक
प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की और उन्हें अहमदाबाद रवाना होने और पीड़ितों को हरसंभव मदद देने का निर्देश दिया।
दुर्घटना की औपचारिक जांच शुरू
DGCA और एयर इंडिया ने इस दुर्घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विमान के ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी हिस्सों की जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकें। यह हादसा न सिर्फ एक तकनीकी विफलता हो सकता है बल्कि यह मानव जीवन की अनमोलता और सुरक्षा के महत्व को फिर से रेखांकित करता है। अब पूरा देश और दुनिया इस त्रासदी से उबरने और जवाब पाने की राह देख रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...