Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

सौंदर्य और वेलनेस से सजा खास आयोजन, चंडीगढ़ की इंस्पायरिंग महिलाओं के नाम

June 12, 2025

सौंदर्य और वेलनेस से सजा खास आयोजन, चंडीगढ़ की इंस्पायरिंग महिलाओं के नाम

चंडीगढ़: चंडीगढ़ की वो महिलाएं जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य किया है लेकिन वो अपने व्यस्त जीवन में से खुद की देखभाल के लिए समय नहीं निकाल पातीं हैं , उनके लिए क्लियोपैट्रा ब्यूटी और वैलनेस द्वारा तीन दिवसीय ब्यूटी और वैलनेस उत्सव का आयोजन किया गया। सेक्टर 9 में आयोजित इस Beauty & Wellness इवेंट का पहला दिन समर्पित था शहर की प्रतिष्ठित एडुकेशनिस्ट्स, प्रिंसिपल्स और शिक्षाविदाओं के नाम जिन्होने इस दिन का सदुपयोग नवीनतम ब्यूटी वैलनेस और pampering थेरपीएस का अनुभव लेते हुए किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में जहा पहला दिन शिक्षा विदो के नाम था वही दूसरा और तीसरा दिन समर्पित था चंडीगढ़ की हेल्थ प्रोफेशनल्स और वर्किंग वीमेन के नाम.

इस इवेंट का आयोजन मशहूर सौंदर्य विशेषज्ञ ऋचा अग्रवाल द्वारा किया गया , जिन्हे ज्वाइन किया अनुभवी ब्यूटी प्रोफेशनल्स अर्पिता दास और हरवीन कथूरिया ने जिन्होने प्राकृतिक और वैज्ञानिक दोनों ही तरीकों से त्वचा, बालों और संपूर्ण ब्यूटी और वैलनेस के लिए चंडीगढ़ की इन इंस्पायरिंग महिलाओं के जानकारी और अभ्यास करवाया। तीनों विशेषज्ञों ने महिलाओं को सुंदरता और वेलनेस को लेकर नवीनतम जानकारी से अवगत करवाया, जो प्राकृतिक ब्यूटी सोलूशन्स और आधुनिक और साइंटिफिक सोलूशन्स के बीच का बैलेंस था.

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी महिलाओं ने रिफ्रेशिंग वैलनेस ड्रिंक्स का लुत्फ़ उठाते हुए की और इसके तुरंत बाद अर्पिता दास ने एक interactive और thought-provoking सेशन का आगाज़ कियाइस सेशन में उन्होंने प्राकृतिक और वैज्ञानिक शोध के आधार पर तैयार किए गए आधुनिक स्किनकेयर रूटीन, विशेष थेरपीएस, स्पा और स्किनकेयर टिप्स साझा किए, जिनसे महिलाएं अपने रोज़मर्रा के जीवन में आसानी से अपनाकर त्वचा और बालों की देखभाल कर सकती हैं।

इस दौरान महिलाओं ने बहुत उत्साह के साथ नए-नए treatments का अनुभव किया, जिनमें शामिल थे – कोलेजन युक्त हर्बल फेशियल जो त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है, प्रोबायोटिक स्किन ट्रीटमेंट जो त्वचा की इम्यूनिटी बढ़ाता है, साथ ही कई अन्य ऑर्गेनिक और scientifically backed स्किन और हेयर केयर थेरेपीज। ये सभी उपचार न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि लंबे समय तक स्वास्थ्य और चमक बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इस दौरान सही और सेफ आर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स की सही पहचान और इस्तेमाल पर भी सेशन किया गया, डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स की पहचान आदि विषयों को भी सम्बोधित किया गया।

इस खास मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने स्किन केयर, हेयर केयर, डाइट और न्यूट्रिशन से जुड़ी अपनी समस्याएं और चिंताएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि अपने व्यस्त दिनचर्या में इन पहलुओं को नजरअंदाज़ करना आम हो गया है, जिससे त्वचा और बालों से जुड़ी कई परेशानियाँ सामने आती हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, विशेषज्ञों ने उन्हें उनकी ज़रूरतों के अनुसार सही समाधान, तरीके और सुझाव दिए—जिनमें शामिल थे नेचुरल थेरेपीज़, साइंटिफिक स्किन ट्रीटमेंट्स और हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स—ताकि वे अपने सौंदर्य और स्वास्थ्य दोनों का संतुलन बनाए रख सकें।

इस खास मौके पर एक मज़ेदार लकी डिप भी आयोजित की गई, जिसमें विजेता महिलाओं को क्लियोपेट्रा की एक्सक्लूसिव signature सेवाएं भेंट में दी गईं। पहले दिन जब शिक्षाविदों और विद्यालयाध्यक्षाओं ने इस beauty & wellness कार्निवल में भाग लिया, तो उनकी उत्सुकता और भागीदारी यह साफ दिखा रही थी कि वे न सिर्फ new-age मॉडर्न और नैचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स को लेकर सजग हैं, बल्कि उन्हें अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।

ऋचा अग्रवाल, क्लियोपेट्रा की फाउंडर और जानी-मानी ब्यूटी व वेलनेस एक्सपर्ट ने इस अवसर पर कहा:”हमारा उद्देश्य केवल महिलाओं को ब्यूटी ट्रीटमेंट देना नहीं है, बल्कि उन्हें यह महसूस कराना है कि वह खुद के लिए भी रुक सकती हैं, खुद को समय दे सकती हैं। यह तीन दिवसीय कार्निवल एक celebration of womanhood है – जहाँ महिलाएं अपनी सुंदरता को महसूस करती हैं, उसे निखारती हैं और आत्मविश्वास के साथ ज़िंदगी की भागदौड़ में फिर से आगे बढ़ने के लिए तैयार होती हैं।”

“आगामी दो दिनों में हम हेल्थ प्रोफेशनल्स, वर्किंग वुमन और समाज के अलग-अलग वर्गों से आई महिलाओं का स्वागत करेंगे। यहां उन्हें लाइव डेमो, होम केयर टिप्स, ऑर्गेनिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की जानकारी और स्पेशल वर्कशॉप्स के ज़रिए आधुनिक और नैचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की जानकारी मिलेगी। हम चाहते हैं कि हर महिला यहां से एक नई एनर्जी और आत्म-विश्वास के साथ लौटे – चाहे वो स्किन केयर हो, हेल्थ हो या अपना inner glow।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें