नई दिल्ली: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के भीषण हादसे के बाद टाटा ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हर एक मृतक के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा।
यह हादसा बेहद दुखद: चंद्रशेखरन
चंद्रशेखरन ने अपने बयान में कहा, “यह हादसा बेहद दुखद है। हम उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है या जो घायल हुए हैं। इस समय का दुख शब्दों में नहीं बताया जा सकता।”
We are deeply anguished by the tragic event involving Air India Flight 171.
No words can adequately express the grief we feel at this moment. Our thoughts and prayers are with the families who have lost their loved ones, and with those who have been injured.
Tata Group will…
— Tata Group (@TataCompanies) June 12, 2025
टाटा ग्रुप देगा आर्थिक सहायता
टाटा समूह ने कहा है कि हर मृतक के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक मदद दी जाएगी। घायलों का पूरा इलाज टाटा ग्रुप कराएगा। इसके अलावा, हादसे में क्षतिग्रस्त हुए बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पुनर्निर्माण में भी सहायता दी जाएगी।
प्रभावित परिवारों और छात्रों के साथ खड़ा है टाटा समूह
टाटा ग्रुप ने कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों और समुदाय के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। घायलों को हर जरूरी मेडिकल मदद दी जा रही है और जल्द से जल्द उन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही है। इस मदद की घोषणा से हादसे में प्रभावित परिवारों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।