Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में चीन में परिवहन यात्राओं की संख्या 64 अरब 50 करोड़ से अधिक हो गई

June 12, 2025

2024 में चीन में परिवहन यात्राओं की संख्या 64 अरब 50 करोड़ से अधिक हो गई

चीनी परिवहन मंत्रालय द्वारा 12 जून को जारी “2024 में परिवहन उद्योग के विकास पर सांख्यिकीय विज्ञप्ति” के अनुसार 2024 में चीन में क्रॉस-क्षेत्रीय कर्मियों का प्रवाह 64 अरब 59 करोड़ 20 लाख था, जो वर्ष 2023 से 5.4% की वृद्धि रही।

पूरे वर्ष के लिए रेल यात्रियों की कुल संख्या 4 अरब 31 करोड़ 20 लाख थी, सड़क यात्रियों की संख्या 59 अरब 29 करोड़ थी, वाणिज्यिक जल यात्रियों की संख्या 26 करोड़ थी और नागरिक विमानन यात्रियों की संख्या 73 करोड़ थी।

सांख्यिकीय विज्ञप्ति के अनुसार माल ढुलाई के संदर्भ में, वार्षिक वाणिज्यिक माल ढुलाई मात्रा 56 अरब 87 करोड़ 50 लाख टन तक पहुंच गई। डाक उद्योग ने पूरे वर्ष में 1 खरब 93 अरब 67 करोड़ 80 लाख डाक और 1 खरब 75 अरब 8 करोड़ 40 लाख एक्सप्रेस डिलीवरी पूरी की।

सांख्यिकीय विज्ञप्ति के अनुसार 2024 के अंत तक, राष्ट्रीय रेलवे परिचालन माइलेज 1 लाख 62 हजार किलोमीटर हुआ, जिसमें से हाई-स्पीड रेलवे परिचालन माइलेज 48 हजार किलोमीटर हुआ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग पर हरियाणा पुलिस सख्त, सोशल मीडिया पर गाने से जुड़े 857 लिंक हटाए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें