
गुजरात: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171 गुरुवार को क्रैश हो गया, जिसमे सवार क्रू मेंबर्स समेत 265 यात्रियों की मौत हो गई। उन सभी में से केवल एक शख्स के जिन्दा बचने की खबर सामने आई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री ने विमान हादसे वाली जगह का दौरा किया ।
Ahmedabad | PM Modi visited the Air India plane crash site and assessed the ground situation today pic.twitter.com/ikJtzTcSvi
— ANI (@ANI) June 13, 2025
आपको बतादें कि कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया था। प्रधानमंत्री ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया, अब प्रधानमंत्री सिविल अस्पताल में घायलों से जल्द ही मुलाकात करने जाएंगे। पीएम के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात के बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी मौजूद हैं।
#WATCH | PM Modi visits Ahmedabad Civil Hospital to meet those injured in AI-171 plane crash pic.twitter.com/ebUFXSTT8o
— ANI (@ANI) June 13, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...